बीडी पांडेय परिसर बागेश्वर में शनिवार को होने वाले छात्र संघ चुनाव के लिए परिसर में आमसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रत्याशियों ने परिसर की समस्याओं को गिनाते हुए उनके समाधाना का वादा किया। वोट बटोरने के लिए कई लुभावने वादे भी किए। बृहस्पतिवार को पंडित बीडी पांडेय परिसर में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पदों के प्रत्याशियों ने छात्र-छात्राओं को अपनी अपनी घोषणाएं बताते हुए कहा कि परिसर में बालिकाओं के लिए शौचालय, पुस्तकालय, भवन, स्मार्ट क्लास आदि सुविधाएं मुहैया कराने के वादे किए। उन्होंने जीतने पर समस्याओं का समाधान करने का भरोसा दिलाया। एनएसयूआई के अध्यक्ष प्रत्याशी सागर जोशी ने कहा कि अध्यक्ष पद पर जीतने पर तब शपथ लेंगे जब विज्ञान संकाय का भवन परिसर प्रशासन को हस्तांतरित होगा।