फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा: तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीण का अनिश्चितकालीन धरना जारी

Mon, 28 Apr 2025 04:53 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा नगर के गांधी पार्क में राष्ट्र नीति संगठन के बैनर तले तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना 14 वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। इस दौरान प्रशासन ओर से मनरेगा के जेई दीप चंद्र तिवारी, ग्राम विकास अधिकारी उमापति पांडे ने ग्रामीणों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि मांगों को सीडीओ के समक्ष रखा जाएगा। शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया । सोमवार को भी धरना स्थल में हुई सभा में ग्रामीणों ने कहा कि लगातार खूंट-धामस-रौन डाल सड़क को अल्मोड़ा से जोड़ने वाली सड़क पर सोलिंग और डामरीकरण, कोसी नदी पर पुल का निर्माण, जीआईसी खूंट में पानी की व्यवस्था आदि की मांग की। जल्द मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। धरने में राष्ट्रीय नीति संगठन के अध्यक्ष अधिवक्ता विनोद चंद्र तिवारी, पूरन सिंह बिष्ट झुंगर राम, पूरन सिंह बोरा, दीपक आर्य, देवेंद्र बिष्ट समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें