एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के योग विज्ञान विभाग की ओर से आओ हम सब योग करें अभियान के तहत नगर के सिमकनी खेल मैदान, पुलिस लाइन, सरकार की आली, गधोली, लक्ष्मेश्वर, लमगड़ा, खगमराकोट आदि स्थानों में लोगों ने योगाभ्यास कराया गया। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने आसन, प्राणायाम, मुद्रा, ध्यान, प्राणायाम, त्रिकोणासन, ताड़ासन, भुजंगासन का अभ्यास कराया।