फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं महिला सदस्यों को मिला अपना बाजार

हीरा मेहरा Updated Wed, 06 Aug 2025 01:24 PM IST

रानीखेत के ताड़ीखेत बाजार में महिला सशक्तीकरण की दिशा में अहम कदम उठाते हुए सखी बाजार की शुरुआत की गई। सोमवार को इसका शुभारंभ विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल, डीएम आलोक कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद की पहल पर शुरू हुए इस बाजार में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं महिलाओं को अपने उत्पाद बेचने के लिए स्थायी मंच मिला है। महिलाएं स्थानीय फल, सब्जी व हस्तनिर्मित वस्तुएं बेचेंगी। डीएम और विधायक ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रयास मुख्यमंत्री के महिला सशक्तीकरण के विजन को मजबूती देगा और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगा। संयुक्त मजिस्ट्रेट आनंद ने बताया कि ताड़ीखेत में यह बाजार पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू हुआ है। तीन और स्थानों पर भी ऐसे बाजार विकसित किए जाएंगे जिससे ग्रामीण महिलाओं की आर्थिकी को बढ़ावा मिलेगा। यहां बीडीओ तारा चंद्र, दिनेश चंद्र पांडेय, हेमा बिष्ट, गंगा बिष्ट, रेखा बिष्ट, नीलम बिष्ट, खष्टी रौतेला आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें