फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: ईएनटी-नेत्र सर्जन स्वास्थ्य शिविर में, मरीज परेशान

अल्मोड़ा जिला अस्पताल में तैनात ईएनटी, नेत्र सर्जन के स्वास्थ्य शिविर पर जाने से मरीजों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। इसके चलते मजबूरन उन्हें बेस और निजी अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ रही है। मंगलवार की सुबह से ही अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल की ओपीडी 300 से अधिक रही। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक ईएनटी, नेत्र सर्जन स्वास्थ्य शिविर पर रहे। इस कारण आंख, नाक, कान और गले आदि से संबंधित 50 से अधिक मरीजों को इलाज नहीं मिल पाया। मरीजों ने पांच किमी दूर बेस अस्पताल के चक्कर काटे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें