फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा: क्वालिफायर मुकाबलों में शटलरों ने दिखाया दमखम

अल्मोड़ा में एचएनबी स्टेडियम स्थित इंडोर बैडमिंटन हाॅल में 24 वीं उत्तराखंड स्टेट जूनियर और सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वालिफायर मुकाबले खेले गए। चैंपियनशिप में प्रदेश भर से 350 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। मंगलवार को जिला बैडमिंटन संघ की ओर से आयोजित चैंपियनशिप के क्वालीफार मैच में शटलरों ने अपना दमखम दिखाया। पुरुष एकल मुकाबले में नैनीताल के मानस पंत ने देहरादून के देवेश चौहान को 15-9,15-14 के अंतर से मात दी। वहीं देहरादून के देवांश शर्मा ने टिहरी के हार्दिक शर्मा को, देहरादून के रचित ने ऊधमसिंह नगर के अनुराग को और हरिद्वार के शुभम ने देहरादून के मोहित राणा को पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। अंडर 19 वर्ग के क्वालिफायर मैच में हरिद्वार के शुभम ने देहरादून के यश को 15-7,15-6, टिहरी के शिवांश उनियाल ने देहरादून के निबिल पासवान को 15-10,11-15,15-8 से और ऊधमसिंह नगर के गौरव रौतेला ने अल्मोड़ा के अभिनव टम्टा 15-5,13-15,15-13 के अंतर से हराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें