फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम सिंह धोनी की 132वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

हीरा मेहरा Updated Mon, 24 Feb 2025 05:37 PM IST

अल्मोड़ा में सालम विकास समिति की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम सिंह धोनी की 132वीं जयंती सोमवार को जिला पंचायत कार्यालय परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि और उपस्थित लोगों ने राम सिंह धोनी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। समिति के संरक्षक और वरिष्ठ अधिवक्ता गोविंद लाल वर्मा ने कहा कि धोनी के जीवन से प्रेरणा लेना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने की। इस दौरान डे केयर के अध्यक्ष हेमचंद जोशी, चंद्रमणि भट्ट, पूर्व सभासद त्रिलोचन जोशी, उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, मनोज संनवाल, गोपाल सिंह मेहरा, विपिन जोशी, हयात सिंह रावत, लता तिवारी, लोकमाणि भट्ट, विनोद जोशी, प्रताप सिंह सत्याल, आनंद सिंह बगड़वाल, डॉ. जेसी दुर्गापाल, शंकर चीलवाल, एडवोकेट देव सिंह बिष्ट, सुनील कर्नाटक सहित कई गणमान्य नागरिक और पत्रकार मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें