फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अल्मोड़ा में कांग्रेस का प्रदर्शन, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की निकाली प्रतीकात्मक शव यात्रा

हीरा मेहरा Updated Sat, 22 Feb 2025 04:04 PM IST

अल्मोड़ा में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि अग्रवाल ने विधानसभा में पर्वतीय मूल के लोगों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिससे प्रदेश में क्षेत्रवाद को बढ़ावा मिल रहा है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री का पुतला फूंका और एक प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। यह यात्रा नवनिर्मित पार्किंग स्थल से चौघानपाटा तक निकाली गई। इस मौके पर जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, शहर अध्यक्ष ताराचंद जोशी, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष राधा बिष्ट और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें