फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया, कहा- मरीजों को बेहतर सुविधा मुहैया कराएं

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट में मंगलवार को उच्च शिक्षा मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परिसर में साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्था पर संतोष जाहिर किया। निर्देश दिए कि मरीजों को बेहतर से बेहतर सुविधा मुहैया कराई जाए। इसमें कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री से स्वास्थ्य से संबंधित बुनियादी सुविधाओं में सुधार की मांग की। उन्होंने चिकित्सकों की कमी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण आदि से संबंधित समस्याओं को रखा। स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह ने जल्द ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर करने का आश्वासन दिया। इस दौरान अनिल शाही, ललित लटवाल, विनोद भट्ट, धीरेंद्र मठपाल, ममता भट्ट, संजू मठपाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें