फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीधारा व पातालदेवी के पास टहलते दिखे तीन तेंदुए, सीसीटीवी देख लोगों में दहशत

तेंदुए की आहट ने नगरवासियों की नींद उड़ा दी है। नगर के रानीधारा और पाताल देवी में एक साथ तीन तेंदुवे सीसीटीवी में कैद होने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए से निजात दिलाने की मांग की। नगर के रानीधारा निवासी कैलाश जोशी के घर के बाहर लगे सीसीटीवी में बीते बृहस्पतिवार को रात 10 बजे एक साथ तीन तेंदुओं की चहलकदमी कैद हुई। वहीं बीते रविवार रात 1.30 बजे पाताल देवी निवासी राजेंद्र प्रसाद के घर के बाहर लगे सीसीटीवी में भी तीन तेंदुवे की गतिविधि दर्ज हुई है। गनीमत रही कि मार्ग में कोई उपस्थित नहीं था। क्षेत्र में लगातार तेंदुए की गतिविधि बनी हुई है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें