अल्मोड़ा में दूसरे चरण का पंचायत चुनाव संपन्न कराने के बाद देर शाम तक हवालबाग, सल्ट, भिकियासैंण, स्याल्दे और द्वाराहाट में पोलिंग पार्टियां लौटने लगी हैं। देर शाम बारिश के होने के कारण पोलिंग पार्टियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पोलिंग पार्टियों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए एसडीआरएफ की टीम को संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया है।