फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: अधिकारियों और कर्मचारियों ने नशा नहीं करने की शपथ ली

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बुधवार को सीएमओ कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने नशे से दूर रहने की शपथ ली। इस मौके पर अपर सीएमओ डॉ. अरविंद पांगती ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की शक्ति होते हैं जिनका समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसलिए यह महत्वपूर्ण हो जाता है कि अधिक से अधिक युवा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संकल्प लें कि वह अपने साथ-साथ परिवार, मित्र और समाज के लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए लिंक के माध्यम से भी ऑनलाइन शपथ ली। नशा मुक्त अभियान के तहत ऑनलाइन प्रमाणपत्र भी बनाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें