फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: आईटीबीपी के जवानों ने किया योगाभ्यास

हीरा मेहरा Updated Mon, 09 Jun 2025 05:27 PM IST

अल्मोड़ा जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग की ओर से कोसी स्थित आईटीबीपी माउंटेन ड्राइविंग स्कूल में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान डॉ. हृषिकेश तिवारी ने जवानों को योग के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है बल्कि मानसिक तनाव को भी कम करता है। उन्होंने जवानों से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। इस मौके पर योग प्रशिक्षकों ने भुजंगासन, पश्चिमोत्तानासन, वज्रासन, धनुरासन, मत्स्यासन, पादहस्तासन, सर्वांगासन का अभ्यास कराया। यहां डॉ. मुकेश सिंह, पूजा रावत, विवेक बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें