अल्मोड़ा सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान के शहरी स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र ने हवालबाग ब्लॉक के रैलाकोट गांव में अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया। मेडिकल कॉलेज के डॉ. मसरूफ एच खान ने बताया कि नशा मनुष्य के शरीर के साथ मानसिक, आर्थिक और सामाजिक नुकसान पहुंचाता है। इस मौके पर चिकित्सकों की टीम ने 30 से अधिक लोगों की बीपी एवं शुगर की जांच की। यहां डॉ. मनीष भट्ट, डॉ. अंशुल ममगाई, डॉ. सलोनी, डॉ. मनदीप, डॉ. शशांक, डॉ. आशी, डॉ. अभिषेक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।