फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा: कत्यूर मंदिर में शैक्षिक पर्यावरण प्रतियोगिताओं का आयोजन, ग्रामीणों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

अल्मोड़ा जिले के हवालबाग ब्लॉक के पत्थरकोट गांव में ग्रामीण पर्यावरण प्रबंधन समिति की ओर से कत्यूर मंदिर परिसर में शैक्षिक पयार्वरण को लेकर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। यहां प्राथमिक वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में मनस्वी रावत ने पहला, नवनीत सिंह रावत दूसरा, रितिका तिवाड़ी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग में हर्षिता रावत ने पहला, वैशाली रावत ने दूसरा, प्रतिभा रावत तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध में मनस्वी रावत ने पहला, रितिका तिवाड़ी ने दूसरा, कार्तिक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में वंशिका रावत ने पहला, माही रावत दूसरा, हर्षिता रावत तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में हर्षित सिंह रावत ने पहला, हिमांशु सिंह रावत दूसरा, जीवन सिंह रावत तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्राथमिक वर्ग में मनस्वी रावत ने पहला, देवेश सिंह रावत दूसरा, नवनीत सिंह रावत तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में अभय सिंह रावत ने पहला, सूरज सिंह रावत दूसरा, रोशन सिंह रावत तीसरा, सीनियर वर्ग में रिया रावत ने पहला, खुशी आर्या ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। यहां सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। अध्यक्षता नंदन सिंह रावत एवं संचालन रमेश सिंह रावत ने की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें