फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: जिला अस्पताल में उमड़े मरीज, ओपीडी 600 के पार

साप्ताहिक अवकाश के बाद सोमवार को खुले जिला अस्पताल अल्मोड़ा में मरीजों की काफी भीड़ रही। बदलते मौसम के चलते बुखार, जुकाम, पेट दर्द, कान दर्द समेत मौसमी बीमारियों के मरीज पहुंचे। जिला अस्पताल की ओपीडी 600 के पार पहुंची। सुबह से ही फिजिशियन, सर्जन, चर्म रोग, अस्थि रोग, बाल रोग, ईएनटी विशेषज्ञ के कक्षों के बाहर मरीजों की कतार रही। यहां चिकित्सक से परामर्श मिलने के बाद मरीज दवा वितरण कक्ष पर पहुंचे तो उन्हें कतार में लगना पड़ा। अस्पताल में नगर सहित हवालबाग, लगमड़ा, सेराघाट, भैसियाछाना आदि क्षेत्रों से काफी संख्या में मरीज पहुंचे। इधर खून जांच, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे आदि काउंटरों में भी मरीजों की भीड़ दिखी। फिजिशियन डॉ. शिवानी ने बताया कि बदलते मौसम में सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। खाने पीने में परहेज करना चाहिए। चिकित्सकों ने देखे मरीज फिजिशियन - करीब 140 से अधिक सर्जन -- करीब 140 से अधिक चर्म रोग -- करीब 120 से अधिक बाल रोग -- करीब 140 से अधिक ईएनटी --करीब 140 से अधिक

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें