साप्ताहिक अवकाश के बाद के सोमवार को खुले अल्मोड़ा जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। यहां बदलते मौसम के चलते मौसमी बीमारी के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली है। अस्पताल की ओपीडी 600 के पार पहुंची। अस्पताल में सुबह से ही फिजिशियन, बालरोग, ईएनटी, अस्थि रोग, चर्म रोग, सर्जन, दंत रोग विशेषज्ञ सहित पर्ची काउंटर, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे और खून जांच कक्ष के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं।। अस्पताल में नगर सहित ग्रामीणों क्षेत्रों से उपचार के लिए काफी संख्या में मरीज पहुंचे।