फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: ई-पास मशीन के विरोध में सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने किया प्रदर्शन, नारेबाजी कर दिया धरना

अल्मोड़ा जिले में ई- पास मशीन लगाने के विरोध में पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति के बैनर तले एकजुट सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने शनिवार को माल रोड स्थित आरएफसी गोदाम में प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने नारेबाजी कर विरोध किया। इस मौके पर हुई सभा में संघ के जिलाध्यक्ष संजय साह रिक्खू ने कहा कि सस्ता गल्ले की दुकानों में जबरन ई- पास मशीन लगाई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सस्ता गल्ला विक्रेताओं के बकाया बिलों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इस कारण वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। राशन के कट्टों में घटतोली हो रही है। इससे गल्ला विक्रेताओं का नुकसान झेलना पड़ रहा है। जब तक कट्टों में पूरा राशन नहीं दिया जाता है तब तक मशीन नहीं लगने दी जाएगी। आरएफसी गोदाम के कुछ इंचार्ज कोटेदारों पर मशीन के लिए दबाव बना रहे हैं जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मशीन जबरन लगाने पर एक जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का एलान किया। इस मामले में अग्रिम रणनीति तय करने के लिए 27 मई को समिति की नंदा देवी मंदिर परिसर स्थित गीता भवन में बैठक होगी। धरने पर दिनेश गोयल, अभय शाह, केसर खनी, सुरेश सांगा, भीम पवार, नारायण सिंह, विपिन तिवारी, दीपक शाह, नारायण सिंह, हेमा देवी, उमेश सिंह, हरीश अधिकारी, नवीन सुयाल, भुवन तिवारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें