उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एक नदी से एक विशालकाय मछली पकड़ी गई है जो चर्चा और हैरानी का विषय बनी हुई है। इस मछली का वजन लगभग 150 किग्रा के आसपास बताया जा रहा है। बताया जाता है कि गांव वालों ने इस मछली की दावत कर डाली, उधर प्रशासन को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसने पूरे गांव के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।