फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022 : 9 जिलों की 55 सीटों पर मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला, दूसरे चरण में भाजपा के लिए मुस्लिम मतदाता बड़ी चुनौती

Sun, 13 Feb 2022 03:51 PM IST
प्रतीक्षा पांडे वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम

उत्तर प्रदेश के चुनाव में 9 जिलों की 55 सीटों पर मतदाता अपने नेता को चुनेंगे। इस चरण में 586 उम्मीदवार मैदान में हैं और इन सबकी किस्मत 14 फरवरी को उत्तर प्रदेश के मतदाता लिखेंगे वैसे देखा जाए तो 9 जिलों की 55 सीटों पर प्रमुख मुकाबला भाजपा, समाजवादी पार्टी, बसपा और कांग्रेस के बीच की है। इन चार दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों को इन 9 जिलों की महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों पर उतारा है।     9 जिलों की बात करें तो सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली, अमरोहा, शाहजहांपुर और बदायूं यह जिले हैं जिन की 55 सीटों पर सभी पार्टियों ने अपनी ताकत झोंक दी है। इन दिनों उत्तर प्रदेश की सियासत देखकर ऐसा लगता है कि हर दल के लिए एक एक सीट बेहद कीमती है।  इन सीटों पर किन-किन प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर है और कौन-कौन किस पार्टी से चुनावी मैदान में हैं आइए आपको बताते हैं…

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें