समाजवादी पार्टी यूथ फ्रंटल ने बनारस में कातिल चाइनीज मांझा के खिलाफ एक मुहिम शुरू की है। इस मुहिम के तहत, युवाओं ने बनारस के प्रमुख चौराहों पर हाथ में कातिल मांझा के विरोध स्लोगन लगी तख्तियों के साथ मौन प्रदर्शन किया। इस दौरान, सयुस के प्रदेश महासचिव एवं सपा नेता किशन दीक्षित ने कहा कि जब तक पूर्ण से रूप कातिल मांझा की बिक्री व इस्तेमाल बंद नहीं होता, तब तक बनारस के प्रत्येक चौराहें, सड़क, घाट व प्रमुख स्थलों पर प्रत्येक दिन युवा हाथों में तख्तियों पर लिखें संदेश के माध्यम से चाइना मांझा के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।