मिर्जापुर सदर तहसील में शनिवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तथावधान में लेखपालों ने धरना प्रदर्शन किया और लेखपालों को विभिन्न मामलों में जबरन फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए विरोध किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे। बताते चलें कि दो दिन पहले गाजीपुर में भी लेखपालों ने एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई का विरोध दर्ज कराया था और प्रदर्शन कर अपनी मांग रखी थी। अब देखना ये होगा कि लेखपालों के विरोध के बाद प्रशासनिक टीम का अगला कदम क्या होता है?