सिगरा थाना क्षेत्र के शिवपुरवा में 19 वर्षीय इशू कनौजिया की हत्या का मामला सामने आया है। छह अगस्त से लापता इशू का शव पुलिस ने रेलवे क्वार्टर के पास गोबर के ढेर से बरामद किया। शव प्लास्टिक के बोरे में बंद था। मामले में पुलिस ने प्रदीप, रोहित और रामकिशन को गिरफ्तार किया है।