लंका थाना क्षेत्र के रविदास घाट पर बुधवार की सुबह फल व सब्जी विक्रेता ने गंगा में कूदकर जान दे दी। एनडीआरएफ, जल पुलिस के गोताखोरों ने शव को बरामद किया। पिता का आरोप है कि दुकान के पास एक लड़की की बेटे से किसी बात को लेकर नोकझोंक हुई थी, आरोप है कि थाने के बड़े साहब के सामने ही लड़की ने बेटे को दो थप्पड़ जड़ दिया, इससे आहत होकर बेटा रविदास घाट से गंगा में कूदकर जान दे दिया। इस बीच परिजनों ने शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया।