फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले साल पं. लोकपति त्रिपाठी की 100वीं जयंती पर साल भर होंगे कार्यक्रम, VIDEO

पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. लोकपति त्रिपाठी की 99वीं जयंती बृहस्पतिवार को उनके पैतृक आवास औरंगाबाद में मनाई गई। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में उनके पुत्र व विधान परिषद के पूर्व सदस्य पंडित राजेशपति त्रिपाठी ने बताया कि इस बार पिताजी की 99वीं जयंती पारिवारिक माहौल में मनाई गई। अगले साल उनकी 100वीं जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इसके तहत वर्ष भर कहीं न कहीं विविध कार्यक्रम होंगे। अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सिंचाई आयोग के पूर्व अध्यक्ष रहे पं. विजय शंकर पांडे ने की। उन्होंने कहा कि राजनीति में सुचिता और गंभीरता के साथ जनसेवा को व्रत के रूप में स्वीकार कर उस पर चलने की दलीय निष्ठा पं. लोकपति त्रिपाठी में थी। वे अपनी स्पष्टवादिता के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व समक्ष भी विख्यात थे। इस अवसर पर उनके पौत्र पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी, प्रजानाथ शर्मा, सतीश चौबे, डाॅ. महिधर मिश्रा, बैजनाथ सिंह, रविशंकर पाठक, विजय शंकर मेहता, मनोज चौबे, आनंद मिश्रा, राजेंद्र जायसवाल आदि ने विचार रखे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें