जम्मू-कश्मीर की नेता और समाजिक कार्यकर्ता इंतिजा मुफ्ती के सनातन धर्म और वीर सावरकर पर की गई अभद्र टिप्पणी पर भाजपा और महावीर सेना के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को आक्रोश जताया। उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के चंदुआ वीर बाबा मंदिर में बुध्दि-शुद्धि यज्ञ कर भगवान से इंतिजा मुफ्ती को सद्बुध्दि देने की कामना की। इंतिजा से माफी मांगने की मांग भी की। कहा कि उनके बयान से समाज में नफरत फैलती है। इसे रोकने के लिए हर संभव कदम उठाना जरूरी है। पूजन में भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिव नारायण गुप्ता, विरोध प्रदर्शन में सियाराम तिवारी, शिवनारायण गुप्ता, संजीव गुप्ता, मनीष उपाध्याय, मनोज जायसवाल आदि रहे। संवाद