फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वाराणसी के केंद्रीय कारागार में मां भगवती की उपासना, रामधुनि हरि कीर्तन का आयोजन, माहौल हुआ भक्तिमय

केन्द्रीय कारागार वाराणसी में माँ भगवती की उपासना का त्यौहार नवरात्रि बड़ी धूम-धाम से मनायी जा रही है। कारागार में माँ भगवती की प्रतिमा स्थापित की गयी है। जिसके अखण्ड ज्योति से पूरे कारागार का वातावरण भक्ति मय बन गया है। माँ की आरती और पूजन प्रतिदिन वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण के द्वारा सम्पन्न होता है। कारागार में निरूद्ध बन्दियों द्वारा प्रतिदिन पूरे श्रद्धा से उपवास रखकर माँ का पूजन-आराधना व संगीत मय आरती गायी जाती है। बन्दियों के इसी भक्ति भावना और उत्साह को देखते हुए वरिष्ठ अधीक्षक के द्वारा अखण्ड रामधुनि हरीकिर्तन का आयोजन किया गया,जो 5 अप्रैल दिन शनिवार को प्रारम्भ हुआ और समापन 6 अप्रैल दिन रविवार को होगा। रविवार को हरीकिर्तन के समापन के पश्चात रामजन्म कराया जायेगा तथा दिब्य हवन आदि द्वारा माँ को विदाई दी जायेगी। माँ भगवती की प्रतिमा का विसर्जन 7 अप्रैल दिन सोमवार को सम्पन्न होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें