महाकुंभ को लेकर काशी में भी अब दर्शनार्थियों का जुटान होने लगा है। रविवार को कोहरे के बीच सैकड़ों लोगों ने गंगा स्नान किया। इसके बाद अपने-अपने तरीके से पूजन-अर्चन किया। कुद भक्त ऐसे थे, जो गंगा किनारे ही हवन जलाकर मंत्रों की जाप करने लगे। विधि-विधान से सूर्य देव का पूजन करने लगे।