फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी की विश्व प्रसिद्ध रामलीला... एक हाथ में मानस पोथी तो दूसरे में छड़ी, गूंजा जयसियाराम भइया...

शनिवार को काशी का उपनगर रामनगर राममय हो उठा। उत्साह व उल्लास से ओतप्रोत लीलाप्रेमियों का जमावड़ा रामबाग पोखरा पर देखने को मिला।यह नजारा इसलिए भी काफी खास था कि विश्व प्रसिद्ध रामलीला में एक साल तक प्रभु श्रीराम के दर्शन से दूर लीला प्रेमियों का रामलीला के प्रति अगाध प्रेम अद्भुत रहा। रंगकर्म की बजाय अध्यात्म-धर्म से सराबोर दुनिया के विशालतम और अनूठे मुक्ताकाशीय रंगमंच का पर्दा संपूर्ण विधि विधान और अनुष्ठान के साथ उठ गया। इसके साथ ही शिव की नगरी में प्रभु राम को समर्पित उपनगर रामनगर की हर डगर राममय हो उठी। श्रद्धा के अनगिनत भावों से सजा रामबाग क्षीरसागर में तब्दील हुआ और इसमें शेष शैय्या पर विराजमान श्रीहरि ने दर्शन दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें