काशी के कोनिया स्थित ऐतिहासिक धोबी घाट पर पहली बार ज्ञान, विद्या और संगीत की देवी मां सरस्वती की भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। खास बात यह रही कि इस आयोजन में कॉलोनी की महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही, जिन्होंने पूरे श्रद्धा भाव से मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की। इसके बाद कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।