टांडाकला स्थानीय गांव सभा में कई जगहों पर जल निगम पाइप टूट जाने से सड़कों एवं किसान के खेतों पर पानी इकट्ठा हो जा रहा है, जिससे राहगीरों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है,एवं किसान अपने खेत की बुवाई नहीं कर पा रहे है। स्थानीय ग्राम सभा में शासन की तरफ से बने जल निगम पानी टंकी से सप्लाई कई गाँवो में दिया जाता है। बरसों से पाइप बिछे होने के कारण जंग खाकर पाइप झड़ चुकी है,व साकिट भी टूट चुकी है,जिसके कारण खेत, मोहल्ला की सीसी सड़क, पिच सड़क कई जगहों पर पाइप लीकेज हो चुकी है जिससे सभी को परेशानियों जर्नी पड़ रही है। तीन दिनों से हलदर के घर के पास साकिट फटी हुई है, जिससे पानी बर्बाद होकर किसान के खेत में इकट्ठा हो जा रहा है, जिसके कारण ग आधे गांव के लोगों के पीने का पानी उनके घरों तक नहीं पहुंच पा रहा है। कई बार ग्राम प्रधान को अवगत कराया गया लेकिन पाइप की मरम्मत नहीं कराई गई, इलाके पांडेय बसावन सिंह, विजय नारायण पांडेय, घनश्याम पांडेय, गोलू पांडेय उदय सिंह, सचिन पांडेय कक्कू पांडेय, पप्पू पांडेय आदि लोगों ने जिला अधिकारी को अवगत कराया कि जल्द से जल्द इस समस्या का निदान किया जाए नहीं तो हम लोग सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। इसके जिम्मेदार आप खुद होंगे।