फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कहा- वैश्विक संकट में मीडिया की भूमिका अहम; VIDEO

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में शुक्रवार को 'वर्तमान वैश्विक संकट : मीडिया की भूमिका' विषय पर आयोजित गोष्ठी में कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने मीडिया की जिम्मेदारियों पर विस्तार से विचार रखे। उन्होंने कहा कि समाज में नकारात्मक और परजीवी प्रवृत्तियां अधिक समय तक टिक नहीं पातीं। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि कॉकरोच जैसी प्रवृत्तियां गर्मियों में पैदा होती हैं और उसी मौसम में समाप्त भी हो जाती हैं। कुलपति ने कहा कि वर्तमान समय में मीडिया लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है और उसकी भूमिका केवल खबरें प्रसारित करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि समाज को सही दिशा देना भी उसका दायित्व है। उन्होंने पत्रकारों से अपील की कि वे निष्पक्षता, संवेदनशीलता और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता दें। गोष्ठी में उपस्थित वक्ताओं ने भी वैश्विक चुनौतियों, सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और फेक न्यूज के खतरे पर चर्चा की। कार्यक्रम में शिक्षकों, शोधार्थियों, पत्रकारों और विद्यार्थियों की सहभागिता रही। अंत में मीडिया की सकारात्मक भूमिका को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस दाैरान काशी रत्न राजेश्वर पाण्डेय (समाज सेवी), डॉ. ममता टण्डन (कत्थक नृत्यांगना), अशोक कुमार पाण्डेय (आकाशवाणी), डॉ. रवि शंकर पांडेय (व्याकरण संस्कृत सेवा), डॉ. वैभव जायसवाल (बाल रोग विशेषज्ञ, बीएचयू), विनोद दिक्षित, (शिक्षा सेवा), अनिल कसेरा (धातु कला सेवा), महंत बलविंदर सिंह और संतोषी शुक्ला (समाज सेवी), डॉ. अजीत सिंह (आर्थोपेडिक सेवा) तथा शान ए काशी गिरीश पांडेय काशिकेय (साहित्य सेवा), अमित कुमार पांडेय (पत्रकारिता), सना सलीम (उद्घोषिका), विजयता सचदेवा ( मांडल, मिसेज एशिया विनर), कल्पना तिवारी (शिक्षा सेवा), नाजिश खान (कलात्मक), अंशुमान दुबे एडवोकेट (विधि सेवा), प्रकाम्य ओशो (मार्केटिंग सेवी) शामिल हैं। जबकि आईएजे लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड डॉ. आंनद पाल राय (शिक्षा सेवा), आईएजे नागरिक अभिनंदन डॉ. सुबास चंद्र आदि शामिल हैं। प्रो. श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता से ही समाज में बदलाव ला सकते हैं। संचालन आशुतोष शास्त्री व संस्था के अध्यक्ष डॉ. कैलाश सिंह विकास तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो. राजनाथ ने किया। इस मौके पर प्रो. शैलेश कुमार मिश्र, पत्रिका के सम्पादक डॉ. नितेश कुमार, अरविंद विश्वकर्मा, प्रो. जितेंद्र कुमार, मोहम्मद दाऊद, मोतीलाल गुप्ता आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें