प्रयागराज के महाकुंभ संगम से अमृत जल की गाड़ी पहुंची तो माहौल भक्तिमय हो गया। वाराणसी पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पूजा की और अमृत जल का वितरण शुरू कराया। बताते चलें कि ये जल उन लोगों के लिए खास तौर पर मंगाया गया है जो लोग महाकुंभ में स्नान के लिए प्रयागराज नहीं जा सके।