फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अपार्टमेंट की खोदाई में दो मकानों के हिस्से गिरे, पुलिस ने खाली कराया घर

Pragati Chand Updated Fri, 07 Aug 2026 10:17 AM IST

वाराणसी जिले के चितईपुर थाना क्षेत्र के सुसुवाही में देर रात एक अपार्टमेंट के निर्माण के दौरान की जा रही खोदाई से बगल में मकान का आधा हिस्सा ढह गया। यहां पानी भर गया था। वहीं, बेसमेंट से सटे एक पुराने मकान की दीवार भी वह गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। सुसुवाही क्षेत्र में एक बीघा जमीन पर शिवोहम नाम से अपार्टमेंट का निर्माण कराया जा रहा है। करीब 35-40 फीट खोदाई की गई है। बारिश के कारण पानी भरने से अपार्टमेंट की दीवार ढह गई। इसी के साथ बृजेश राय के मकान का गेट और दीवार का हिस्सा भी गिर गया। इसके अलावा मायाशंकर और अरुण शंकर के बंद मकान का पिछला हिस्सा भी गिर गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें