डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल, बड़ा लालपुर में रविवार को 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता हुई। अंडर-14 बालिका वर्ग के मुकाबले में वाराणसी मंडल ने लखनऊ मंडल को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वाराणसी मंडल प्रतियोगिता के अंतिम चार में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।