केंद्र सरकार की ओर से बृहस्पतिवार को जारी की गई रैंकिंग में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 में वाराणसी को सेंट्रल जोन का सर्वश्रेष्ठ जिला घोषित किया गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश राज्यों की श्रेणी में पहले स्थान पर रहा। ग्रामीण इलाकों में शौचालय उपयोग, कचरा प्रबंधन, सार्वजनिक स्थलों की सफाई, हाथ धोने की आदत और नागरिकों की संतुष्टि जैसे पैमानों पर वाराणसी का प्रदर्शन सबसे बेहतर पाया गया।