अभिषेक सिंह और सनी लियोनी ने वाराणसी में एक प्रेसवार्ता की। जिसमें पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह ने सबसे पहले सनी लियोनी का वाराणसी में स्वागत किया। अभिषेक सिंह ने कहा कि- कल थर्ड पार्टी नाम का हमारा एक गाना रिलीज हुआ है। हम बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने बनारस आए हैं। सनी जी हमारे साथ गाने में हैं तो हम उन्हें भी साथ लाए हैं और उनकी पूरी टीम भी साथ में आई है। वहीं, पहली बार वाराणसी आईं सनी लियोनी ने सबको थैंक्यू कहा और दिल का सिंबल बनाकर सभी का आभार व्यक्त किया।