वाराणसी के बेनियाबाग स्थित राजनारायण पार्क में लगे गांधी शिल्प बाजार का उद्घाटन करने यूपी के मंत्री रविंद्र जायसवाल पहुंचे। इस दौरान मंत्री ने यहां के उत्पादों को देखा और सराहना की। मंत्री रविंद्र जायसवाल के साथ वाराणसी के मेयर भी मौजूद रहे। बता दें कि इस शिल्प बाजार में कई शहरों के उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं। इनके द्वारा वहां की पहचान को दर्शाने का प्रयास किया जा रहा है।