फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा गणेश मंदिर में अनोखा भंडारा...पानी की जगह मिलता है दूध, VIDEO

लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर में शनिवार को कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि पर वार्षिक अन्नकूट महोत्सव के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर के महंत राजेश तिवारी ने बताया कि कार्तिक मास की गणेश चतुर्थी पर यह भंडारा कई वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। इसके यजमान संजय कुमार मल्होत्रा हैं, जो चौथी पीढ़ी से भगवान गणेश की सेवा में निरंतर लगे हुए हैं। इसी तरह संजय यादव का परिवार भी चौथी पीढ़ी से भंडारा प्रसाद में आने वाले भक्तों की सेवा करता आ रहा है। भंडारे में लगभग 25 क्विंटल दूध प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया। इस आयोजन की विशेषता यह रही कि यहां प्रसाद ग्रहण करने के बाद भक्तों को पानी की जगह दूध पिलाया गया। भंडारे की शुरुआत दोपहर 12 बजे से हुई, जो देर रात तक भक्तों के आगमन तक जारी रही। इस अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें