पवित्र श्रावण मास के अवसर पर श्री लाट भैरव काशी यात्रा मंडल के तत्वावधान में रविवार को द्वादश ज्योतिर्लिंग पदयात्रा निकाली गई। आयुष्य व मोक्ष की कामना से परंपरानुसार कज्जाकपुरा स्थित श्री कपाल मोचन कुंड पर संकल्प लेकर सैकड़ों शिवभक्तों ने बाबा श्री लाट भैरव का दर्शन-पूजन कर यात्रा प्रारंभ किया।