बाबा विश्वनाथ मंदिर में काशीवासियों के लिए शुक्रवार को अलग द्वार की व्यवस्था कर दी गई। इसका ट्रायल आज किया गया। मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण के अनुसार, इसकी सफलता के बाद काशी के भक्तों को इसके बारे में विस्तृत तरीके से सूचित कर दिया जाएगा।