कन्हैया लाल स्मृति भवन में काशी कला कस्तूरी द्वारा आयोजित ठुमरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता नित्या सेठ ने गायन की प्रस्तुती दी जिसे सुन श्रोता ओत प्रोत हो गए। बता दें कि काशी सांस्कृतिक नगरी है और यहां बारह महीने गायन से संबंधी आयोजन होते हैं। इस आयोजन में प्रस्तुत की जाने वाली ठुमरी को सुनकर हर कोई आनंद विभोर दिखाई दिया।