वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने फूलों की होली खेली अबीर गुलाल उड़ाकर रंग पर्व की बधाई दी और एकता का संदेश प्रसारित किया। बता दें कि होली एकता और खुशहाली का पर्व है कहा जाता है कि इस खास मौके पर दुश्मन भी गले मिल जाते हैं और इस बार की होली पर इन महिलाओं ने एकता शांति और सद्भावना का संदेश प्रसारित किया।