फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी के मालवीय मार्केट में लावारिस सूटकेस मिलने से हड़कंप, बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा, जांच के बाद ली राहत की सांस

नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 01 Jun 2025 12:56 AM IST

कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मैदागिन स्थित मालवीय मार्केट में शनिवार की रात उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां दो लावारिस अटैची पड़ी होने की सूचना मिली। अटैचियों को संदिग्ध मानते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बम निरोधक दस्ते की जांच टीम ने दोनों अटैचियों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान आसपास की दुकानों को भी एहतियातन बंद कराया गया। टीम ने पूरी सतर्कता के साथ अटैचियों को खोला, लेकिन राहत की बात यह रही कि दोनों अटैची खाली निकलीं। इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक दया शंकर सिंह ने बताया कि दोनों लावारिस अटैचियों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ये अटैची किसकी हैं और यहां कैसे पहुंचीं। फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य है, लेकिन सतर्कता बरती जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें