गोपीगंज नगर के हनुमान गढ़ी तालाब के पास दोस्तों के साथ शराब पीने के बाद पानी में नहाने उतरे युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर बड़ी संख्या भीड़ जुट गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। दूसरी तरफ, उसके अन्य साथी मौका देख फरार हो गए। नगर के हनुमानगढ़ी स्थित तालाब के किनारे सुबह से लेकर शाम तक दारूबाज और नशेड़ियों का जमावड़ा बना रहता है, जिससे स्थानीय लोग भी परेशान रहते हैं। नशेड़ियों का जमावड़ा होने से अन्य लोग उधर नहीं जाते।