फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वाराणसी के सत्यवती कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष का जोरदार स्वागत, छात्रों ने राजर्षि की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद दिखाया जोश

दिल्ली विश्वविद्यालय सम्बद्ध प्रतिष्ठित सत्यवती कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर जीत का परचम लहराने के बाद काशी के सपूत के प्रथम वाराणसी आगमन पर उदय प्रताप स्वायात्तशासी कॉलेज, काशी विद्यापीठ तथा काशी हिन्दू विश्व विद्यालय के छात्र, पूर्व छात्र संघ पदाधिकारियों तथा छात्र नेताओं का स्वागत हेतु बाबतपुर एयरपोर्ट पर उमडा हुजूम, माला फूल से स्वागत करते हुए, बैण्ड बाजे सहित गगनचुम्बी नारों से पूरा एयरपोर्ट गुंजयमान हो गया l उदय प्रताप कॉलेज की जमीन पर मुस्लिम वक्फ बोर्ड की हालिया दावेदारी से गरमायी छात्र राजनीति को धार देने हेतु छात्रों को संगठित करने की नीयत से काफ़िला सीधे भोजूबीर पहुँचकर पूज्य राजर्षि की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए ऐसे किसी दावे को सिरे से खारिज करते किया l अपने सम्बोधन में आदित्य राज सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से माँ-बाप के कर्ज को नहीं चुकाया जा सकता ठीक उसी प्रकार पूज्य राजर्षि के ऋण से सूबे का छात्र- अभिभावक उऋण नहीं हो सकता l इसके लिए जो भी कुर्बानी देनी होगी काशी से दिल्ली की सरजमी तक लड़ने के लिए कृत संकल्पित हूं l

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें