विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय वाराणसी पहुंचे और बंगाल में तत्काल प्रभाव से राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। इन्होंने कहा कि लाखो कार्यकर्ताओं को विश्व हिंदू रक्षा परिषद में जोड़ने का संकल्प लिया गया है। बंगाल में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार और पलायन के लिए ममता सरकार को जिम्मेदार बताया और कहा कि बंगाल में तुरंत राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए। कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति दिन-ब-दिन और भी चिंताजनक होती जा रही है। हमारे ही भारत में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक परिवार को जो घर में भोजन करने की तैयारी कर रहा था निर्मम तरीके से मार डाला गया।