रामेश्वर क्षेत्र में वरुणा तट पर लोटा-भंटा का आयोजन किया गया। इस दाैरान हजारों लोगों ने वरुणा नदी में स्नान कर रामेश्वर मंदिर में पूजन किया। इसके बाद वरुणा और पंच शिवाला संगम तट पर विभिन्न तरह के आयोजन हुए। आस्थावानों ने बाटी-चाेखा का भोग लगाया। इसके पहले लोटा-भंटा मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीसीपी प्रमोद कुमार, एडीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल ने मातहतों और रामेश्वर मंदिर के पुजारी, महंत, ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की। घाट समेत आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। डीसीपी ने पुल पर जाली लगाने को कहा था।