फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: वाराणसी में 100 क्लबों के 700 पदाधिकारी और सदस्यों का शपथ ग्रहण

लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-ई का अधिष्ठापन समारोह शुक्रवार को नंदगांव स्थित एक रिजॉर्ट में हो रहा है। उप मंडलाध्यक्ष प्रथम और द्वितीय सहित 700 सदस्यों को पद और सेवा को शपथ दिलाई गई। दिव्यांगों को सौ ट्राइसाइकिल और महिलाओं को सौ सिलाई मशीन दी गई। लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट के मंडलाध्यक्ष उदय चंदानी ने बृहस्पतिवार को मलदहिया स्थित होटल में पत्रकारों को बताया कि कार्यक्रम में मंडल के अंतर्गत आने वाले पूर्वांचल, मध्यप्रदेश समेत 27 जिलों के सौ क्लबों के पदाधिकारी व सदस्य शामिल होंगे। बताया कि इस साल एक हजार दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि सेवा के विविध आयामों के साथ समाज के जरूरतमंदों की मदद की जाएगी। चौराहों और स्कूलों को गोद लेकर विकास किया जाएगा। इसके अलावा अंधत्व निवारण, बाल कैंसर सहायता, पर्यावरण संरक्षण आदि पर कार्य करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें