चाैबेपुर के छितौना गांव में पिछले दिनों दो पक्षों में हुई मारपीट तलवारबाजी की घटना के बाद शनिवार की दोपहर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश के बेटे सुभासपा महासचिव डाॅ. अरविंद राजभर लाव-लश्कर के साथ भोला राजभर, सुरेंद्र राजभर , राजेन्द्र राजभर के घर पहुंचे। वहां उन्होंने कहा यह लड़ाई अब केवल पिड़ित परिवारों की नहीं पूरे समाज की है। हम यह अन्याय किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।अगर प्रशासन निष्क्रिय रहा तो सुभासपा प्रदेश व्यापी आन्दोलन छेड़ेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की ओर से सभी गंभीर घायलों को एक लाख रुपए अन्य घायल को पंद्रह हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई ताकि पिड़ितों के इलाज व पुर्नवास में सहायता मिल सके। डीजीपी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया है। चौबेपुर थानाध्यक्ष रविकांत मलिक पर कारवाई की गई। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी राजभर के सम्मान के आत्म सम्मान और न्याय की लड़ाई से पिछे नहीं हटेगी ।यदि न्याय में देरी हुई तो यह लड़ाई सड़क से संसद पहुंचेगी।छितौना गांव पहुंचने पर सुभासपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी शुरू की, जिससे माहौल गर्म हो उठा ।